भाषा विश्वविद्यालय में ‘आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ एवं कैंसरमुक्त भारत यात्रा 2026-27’ के अंतर्गत निबंध एवं ‘भाषण प्रतियोगिता आयोजित
लखनऊ, 13 अगस्त 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल के आशीर्वाद तथा कुलपति प्रो. अजय तनेजा...
लखनऊ, 13 अगस्त 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल के आशीर्वाद तथा कुलपति प्रो. अजय तनेजा...
लखनऊ, 13 अगस्त 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल के आशीर्वाद तथा कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में ‘आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ एवं कैंसरमुक्त भारत यात्रा 2026-27’ के अंतर्गत ‘कैंसरमुक्त भारत’ एवं ‘HPV’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कैंसर एवं HPV से संबंधित अपने विचार, जानकारी और जागरूकता को निबंध के माध्यम से प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्कर्ष गौड़, द्वितीय स्थान सुचित्रा तथा तृतीय स्थान सृष्टि यादव ने प्राप्त किया।
इसके साथ ही हिंदी विभाग द्वारा ‘आनंदी माँ–2047 का विकसित भारत हमारी संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भी कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण, युवा शक्ति की भूमिका, राष्ट्र निर्माण तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अंशुल पांडेय, डॉ. जिया जाफरी, श्री विपिन सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आराधना अस्थाना तथा हिंदी विभाग के शोधार्थी बिपिन कुमार एवं दीक्षा सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण, विषय-वस्तु, अभिव्यक्ति एवं विचारों के आधार पर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कैंसर एवं HPV के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, ज्ञान एवं विचारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर दिया।





