भाषा विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए साक्षात्कार 1 से 10 तक
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थियों के विषयवार साक्षात्कार 1 से 10 सितंबर 2026 तक...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थियों के विषयवार साक्षात्कार 1 से 10 सितंबर 2026 तक...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थियों के विषयवार साक्षात्कार 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की विषयवार तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kmclu.ac.in तथा समर्थ पोर्टल kmcluadm.samarth.edu.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर को अरबी, गृह विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी एवं फार्मेसी; 3 सितंबर को वाणिज्य एवं शिक्षा; 7 सितंबर को व्यवसाय प्रशासन एवं उर्दू; तथा 8 सितंबर को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषयों के पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 9 सितंबर को विधिक अध्ययन, गणित एवं शारीरिक शिक्षा तथा 10 सितंबर को विधिक अध्ययन, अर्थशास्त्र एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। अधिकांश विषयों के लिए प्रथम स्लॉट में रिपोर्टिंग समय प्रातः 9:00 बजे तथा द्वितीय स्लॉट में प्रातः 10:30 बजे निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार प्रशासनिक भवन स्थित चाणक्य सदन-1 एवं चाणक्य सदन-2 में आयोजित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट साथ लाना होगा। इनमें आवेदन-पत्र, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण-पत्र, स्नातक एवं परास्नातक की अंकतालिकाएं एवं उपाधियां, एम.फिल. प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो वहां UGC-NET/JRF, CSIR-NET/JRF, GATE अथवा अन्य राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र एवं स्कोरकार्ड, जाति/आरक्षण प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, अनापत्ति प्रमाण-पत्र तथा अन्य संबंधित अभिलेख शामिल हैं।इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने शोध प्रस्ताव/सिनॉप्सिस की पीपीटी तथा हार्ड कॉपी के तीन सेट भी अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दस्तावेज सत्यापन जांच-सूची के अनुसार सभी अभिलेखों को निर्धारित क्रम में पहले से तैयार रखें, जिससे साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की पात्रता एवं दस्तावेजों का सत्यापन विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमों, दिशा-निर्देशों एवं संबंधित परिपत्रों के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार से पूर्व विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम सूचना एवं समय-सारणी का अवलोकन अवश्य कर लें।





