‘ कलारंभ 2026–27’ में सजी कला और संस्कृति की रंगारंग महफिल, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

  • whatsapp
  • Telegram
‘ कलारंभ 2026–27’ में सजी कला और संस्कृति की रंगारंग महफिल, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
X


कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक जी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में ‘कलारंभ 2026–27’ का शुभारंभ किया गया। स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी द्वारा स्टूडेंट काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

‘कलारंभ 2026–27’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य एवं रंगमंच (थिएटर) की आकर्षक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर रागिनी जी, डॉ. मीत कमल, प्रशांत जी, सरिता जी, विनम्रता जी एवं डॉ. ए.सी. पांडेय जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. राकुमार त्रिपाठी, निदेशक, स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी तथा अमित तिवारी, समन्वयक, हरिदास अकादमी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘कलारंभ 2026–27’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया।

स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा विश्वविद्यालय में एक जीवंत सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Next Story
Share it