सीएसजेएमयू : मिड सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर की मिड (विषम) सेमेस्टर की परीक्षाएँ सोमवार 21 सितंबर से 26 सितंबर तक एवं वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएँ 28 -...
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर की मिड (विषम) सेमेस्टर की परीक्षाएँ सोमवार 21 सितंबर से 26 सितंबर तक एवं वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएँ 28 -...
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर की मिड (विषम) सेमेस्टर की परीक्षाएँ सोमवार 21 सितंबर से 26 सितंबर तक एवं वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएँ 28 - 29 सितंबर तक संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 185 प्रोग्रामों के लगभग 17 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। 75 प्रतिशत उपस्थित होने वाले छात्र छात्राओं को ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा प्रभारी प्रो. प्रभात कुमार द्विवेदी जी ने बताया कि मिड टर्म की परीक्षाएँ शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 21 सितंबर से शुरू की जाएगी जिसमें प्रथम सेमेस्टर के लगभग 8000, तृतीय सेमेस्टर के 5314, पंचम सेमेस्टर के 3008, सप्तमं सेमेस्टर के 940 एंव नवम सेमेस्टर के 93 छात्र छात्राएँ भाग लेंगे। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ये परीक्षाएं चार पालियों में प्रातः 9:00 से 10:30, 11:00 से 12:30, 1:30 से 3:00 एवं 3:30 से 5:00 संचालित की जाएगी। परीक्षा में अनुचित सामाग्री लाने वाले छात्र छात्राओं पर भी कार्यवाही की जाएगी।





