एमएसडीयू में 21 जुलाई को होगी 8 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू में 21 जुलाई को होगी 8 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा
X



आजमगढ़ 8 जुलाई 2026, को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। वहीं शेष पाठ्यक्रमों के लिए *काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह निर्णय कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई प्रवेश सेल की बैठक में लिया गया।

किन पाठ्यक्रमों की होगी प्रवेश परीक्षा?

प्रशासनिक भवन के कुलपति सभागार में हुई बैठक में तय किया गया कि *बीबीए, बीए एलएलबी, बीसीए, एमएससी जूलॉजी, एमए भूगोल, एमबीए(एबीएम)और एलएलएम * इन 8 पाठ्यक्रमों में सीटों से तीन गुना अधिक आवेदन आने के कारण प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन समर्थ पोर्टल बंद कर दिया गया है। अन्य पाठ्यक्रमों के लिए सशर्त रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई 2026 तक मान्य होगा। कुलसचिव कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रवेश के समय किसी भी प्रकार का वेटेज नहीं दिया जाएगा। मेरिट सूची केवल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

बैठक में महाविद्यालयों के समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा, "विश्वविद्यालय का उद्देश्य योग्य छात्रों को समय पर और पारदर्शी तरीके से प्रवेश देना है। प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी गई हैं ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

विस्तृत जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in देख सकते हैं।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में कुलसचिव श्री अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, नित्यानंद* सहित प्रवेश समिति के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Next Story
Share it