एमएसडीयू में 22 सितंबर को होगा ‘सिक्योरिटीज मार्केट’ पर सेमिनार

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू में 22 सितंबर को होगा ‘सिक्योरिटीज मार्केट’ पर सेमिनार
X



आजमगढ़, 21 सितंबर 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कृषि व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सहयोग से ‘Introduction to Securities Market’ विषय पर सेमिनार का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के फैकल्टी सेंटर में आयोजित होगा।

सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिभूति बाजार की बुनियादी जानकारी देने के साथ वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में SEBI की भूमिका एवं कार्य, विभिन्न प्रकार के वित्तीय उत्पाद, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, प्रतिभूति बाजार की बुनियादी समझ तथा निवेशक जागरूकता एवं सुरक्षित निवेश के उपायों पर जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को निवेश से जुड़े जोखिमों और सावधानियों को समझने का अवसर भी मिलेगा।

विश्वविद्यालय के मीडिया सेल ने बताया कि विभिन्न विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया गया है। आयोजकों के अनुसार वर्तमान समय में युवाओं के लिए वित्तीय बाजार की समझ और जिम्मेदार निवेश संबंधी जानकारी आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता विकसित करने तथा उन्हें सूचनापरक वित्तीय निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने में सहायक होंगे।

Next Story
Share it