बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर को, दो पालियों में होगी परीक्षा

  • whatsapp
  • Telegram
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर को, दो पालियों में होगी परीक्षा
X



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित होगी। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में विश्वविद्यालय परिसर के निर्धारित केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग, गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग तथा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने लॉगिन का उपयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 17 अक्टूबर से उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Next Story
Share it