महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, 2500 अभ्यर्थी शामिल; उत्तरकुंजी जारी

  • whatsapp
  • Telegram
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, 2500 अभ्यर्थी शामिल; उत्तरकुंजी जारी
X


आजमगढ़, 27 अक्टूबर 2026 महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, लखनऊ के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा में लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी व्यवस्था के तहत संपन्न हुई। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। परीक्षा के उपरांत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरकुंजी (आंसर की) जारी कर दी गई है।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य योग्य और मेधावी शिक्षकों का चयन करना है तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्या ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। आंसर की पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी निर्धारित समय में प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

कुलसचिव अमृतलाल ने बताया कि सहायक आचार्य भर्ती विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे भर्ती संबंधी जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का ही अवलोकन करें।

उत्तरकुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Next Story
Share it