बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 31 अक्टूबर को

  • whatsapp
  • Telegram
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 31 अक्टूबर को
X



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पीएचडी कोर्स वर्क में पंजीकृत शोधार्थियों की मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें विषय से संबंधित एडवांस रिसर्च ट्रेंड्स, रिसर्च टेक्निक्स एवं मेथडोलॉजी तथा संकायवार रिसर्च एथिक्स, बौद्धिक संपदा अधिकार, आईसीटी, डाटा एनालिसिस और ई-रिसोर्सेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें शोध पद्धति (रिसर्च मेथडोलॉजी) का प्रश्नपत्र होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पंजीकृत शोधार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। शोधार्थी 23 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Next Story
Share it