भाषा विश्वविद्यालय में 32वीं वित्त समिति की बैठक सम्पन्न

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय में 32वीं वित्त समिति की बैठक सम्पन्न
X


लखनऊ, दिनांक — आज भाषा विश्वविद्यालय में 32वीं वित्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग में विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक व्यायाम प्रशिक्षक (ट्रेनर) नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में तकनीकी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसे समिति द्वारा पारित कर दिया गया।

समिति ने यह भी निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत विषय प्रभारियों (Subject Incharges) को शैक्षणिक एवं विभागीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ₹2500 प्रति माह कंटिजेंसी फंड प्रदान किया जाएगा। साथ ही, विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, छात्रावास के वार्डन्स एवं प्रोवोस्ट आदि को उनके दायित्वों एवं कार्यों की प्रकृति को देखते हुए मानदेय (Honorarium) प्रदान किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं गुणवत्ता उन्नयन हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

Next Story
Share it