स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की 6 महिला खिलाड़ियों ने जीता पदक, अंशु यादव का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन*

  • whatsapp
  • Telegram
स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की 6 महिला खिलाड़ियों ने जीता पदक, अंशु यादव का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन*
X


आजमगढ़, 11 अक्टूबर। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के प्रयासों से महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में शुरू हुई खेल प्रतिभा आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की 6 महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें से एक खिलाड़ी ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026, ओडिशा के लिए अपना स्थान पक्का किया है।

यह चैंपियनशिप 10-11 अक्टूबर को मऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई थी, जिसमें अन्य प्रदेशों और जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय की अंशु यादव (एम.एससी प्रथम वर्ष) ने फाइट में गोल्ड और पुमसे में सिल्वर जीतकर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026, ओडिशा के लिए चयनित हुईं।

वहीं दीक्षा पाण्डेय (एम.एससी प्रथम वर्ष) ने फाइट में सिल्वर और पुमसे में ब्रॉन्ज, अनामिका यादव (एम.ए द्वितीय वर्ष) ने फाइट में ब्रॉन्ज, कामिनी देवी (बी.टेक प्रथम वर्ष) ने फाइट में सिल्वर और पुमसे में ब्रॉन्ज, साक्षी यादव (बी.कॉम प्रथम वर्ष) ने फाइट में ब्रॉन्ज और पुमसे में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका दीक्षा राय ने पुमसे में ब्रॉन्ज के साथ कोच सम्मान भी हासिल किया।

सभी खिलाड़ी एनआईएस कोच सुनील कुमार शिंदे के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके हौसले की तारीफ की है।

Next Story
Share it