सपनों को दीजिए उड़ान: एमएसडीयू में प्रवेश का आखिरी मौका, 7 जुलाई को लास्ट डेट
आजमगढ़, । केरियर की उड़ान भरने का आखिरी मौका अब हाथ में है। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने सत्र 2026-27 के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई...

आजमगढ़, । केरियर की उड़ान भरने का आखिरी मौका अब हाथ में है। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने सत्र 2026-27 के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई...
आजमगढ़, । केरियर की उड़ान भरने का आखिरी मौका अब हाथ में है। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने सत्र 2026-27 के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एलएलएम, एमएससी जैसे रोजगारपरक कोर्स में छात्रों का रुझान रिकॉर्ड स्तर पर है। हर सीट के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यह आंकड़ा खुद गवाही दे रहा है कि पूर्वांचल के युवा अब एमएसडीयू को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।
"सिर्फ डिग्री नहीं, रोजगार की गारंटी वाला स्किल"
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा, “हमारा मकसद साफ है - कोई भी मेहनती छात्र सिर्फ समय की कमी से पीछे न रह जाए। एमएसडीयू में आपको सिर्फ डिग्री नहीं मिलेगी, बल्कि रोजगार के लिए जरूरी स्किल, आधुनिक लैब, डिजिटल क्लासरूम और एक प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा। यहां पढ़कर आप अपना भविष्य तो संवारेंगे ही, क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन करेंगे। एमएसडीयू अब पूर्वांचल का शिक्षा हब बन रहा है।
” कौन सा कोर्स, क्या बनेगा करियर”
बीए-एलएलबी / एलएलएम: जज, वकील,लीगल एडवाइजर बनने का रास्ता खुलता है | बीए / बीसीए: आईटी कंपनियों, बैंकिंग, कॉरपोरेट सेक्टर में सीधी एंट्री | एमएससी / बीएससी: रिसर्च, वैज्ञानिक, टीचर और सरकारी नौकरी के रास्ते खुलेंगे, वहीं बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम से UPSC, SSC, बैंकिंग के साथ पत्रकारिता, योग, कंप्यूटर कोर्स में स्पेशलाइजेशन मतलब साफ है - एमएसडीयू में पढ़ाई के साथ स्किल भी, डिग्री के साथ रोजगार भी।अब पूर्वांचल का भरोसा आजमगढ़ का यह विश्वविद्यालय बन चुका है | आजमगढ़ के साथ-साथ मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर के हजारों छात्र अब एमएसडीयू में एडमिशन लेकर अपना भविष्य बना रहे हैं। वजह साफ है - सस्ती फीस, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्लेसमेंट सपोर्ट और छात्र हितैषी माहौल।
प्रवेश प्रक्रिया बेहद आसान है। छात्र घर बैठे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in के समर्थ पोर्टल samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं। विश्वविद्यालय परिसर में विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां शिक्षक और कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपकी मदद के लिए मौजूद हैं, वे आपके फॉर्म को भर देंगें ।प्रवेश समिति संयोजक डॉ. सियाराम शुक्ल ने छात्रों से अपील की, “7 जुलाई का इंतजार मत करें । आज ही रजिस्ट्रेशन करें और अपनी सीट पक्की कर लें। जिन कोर्सों में निर्धारित सीटों के तीन गुना फॉर्म आयें है ,उनमें प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी | कल का इंतजार करने वाले हमेशा पीछे रह जाते हैं, और आज कदम बढ़ाने वाले इतिहास रचते हैं। एमएसडीयू आपके सपनों को पंख देने के लिए तैयार है।”तो देर किस बात की? 7 जुलाई के बाद ये मौका फिर नहीं मिलेगा|
* सूचना बॉक्स
अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
आवेदन कैसे करें: समर्थ पोर्टल samarth.edu.in पर ऑनलाइन, वेबसाइट: www.msdsu.ac.in
हेल्प डेस्क: एमएसडीयू परिसर, आजमगढ़ | समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे





