भाषा विश्वविद्यालय में 8 अगस्त को आयोजित होगी पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम आज़ाद शैक्षणिक भवन में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक विकास ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 03 अगस्त 2026 से विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिसूचना के अनुसार UGC-NET/JRF अथवा ‘Qualified for Ph.D.’ श्रेणी के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा से छूट प्रदान की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों तथा प्रवेश-पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।





