बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के तीसरे दिन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, 8 टीमों ने लिया भाग

  • whatsapp
  • Telegram
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के तीसरे दिन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, 8 टीमों ने लिया भाग
X


झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय (स्पेस बायोथान) 2026 कार्यक्रम के तीसरे दिन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुल 8 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान तथा जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित अपने अभिनव मॉडलों का प्रदर्शन किया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया।

मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान बायोस्पेस (Biospace), द्वितीय स्थान पंचतत्व (Panchtatva) तथा तृतीय स्थान मार्टियन (Martian) टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीमों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ. बी. एस. भदौरिया (भौतिक विज्ञान विभाग) एवं डॉ. रंजना भाटी (सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग) उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. बृजेंद्र कश्यप, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. दिनेश द्विवेदी एवं डॉ. आनंद कुमार पांडेय ने भी निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के अन्य विभागों के शिक्षकों डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. रवि कुमार, इंजी. रजत कुशवाहा, इंजी. विजय वर्मा एवं डॉ. अतुल मकररिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया तथा उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें नवाचार और शोध के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा वैज्ञानिक विषयों पर व्यावहारिक समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Next Story
Share it