ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में करियर कॉन्फिडेंस प्रोग्राम एवं निःशुल्क DMIT करियर गाइडेंस कार्यशाला का सफल आयोजन
लखनऊ, 18 फ़रवरी 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,(KMCLU), लखनऊ के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष संख्या 301 में करियर कॉन्फिडेंस...

लखनऊ, 18 फ़रवरी 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,(KMCLU), लखनऊ के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष संख्या 301 में करियर कॉन्फिडेंस...
लखनऊ, 18 फ़रवरी 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,(KMCLU), लखनऊ के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष संख्या 301 में करियर कॉन्फिडेंस प्रोग्राम (CCP) एवं निःशुल्क DMIT करियर गाइडेंस कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
उक्त कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय करियर विकास संगठन 10xAbility के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्लेसमेंट तैयारी को सुदृढ़ करना, उनके पेशेवर आत्मविश्वास का विकास करना, संचार कौशल में वृद्धि करना तथा उद्योग की आवश्यकताओं के प्रति उन्हें जागरूक बनाना था।
करियर कॉन्फिडेंस प्रोग्राम (CCP) के अंतर्गत बायोडाटा निर्माण, साक्षात्कार कौशल, कॉर्पोरेट शिष्टाचार एवं ग्रूमिंग, प्रभावी संचार, लिंक्डइन प्रोफ़ाइल अनुकूलन तथा रोजगार खोज रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, एक मूल्यवर्धित पहल के रूप में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क DMIT (डर्मेटोग्लाइफिक्स मल्टीपल इंटेलिजेंस टेस्ट) करियर गाइडेंस कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी सीखने की शैली, व्यक्तित्व विशेषताओं, क्षमताओं तथा उपयुक्त करियर विकल्पों के चयन में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सैयद हैदर अली, व्यवसाय प्रशासन विभागाध्यक्ष प्रो. मुशीर अहमद, डॉ. दोआ नक़वी, डॉ. अताउर्रहमान आज़मी, श्रीमती अफरीन मूसी रज़ा, डॉ. युसैरा अहमद, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. सुषमा एस. मौर्य एवं डॉ. हिनादी अकबर की सक्रिय सहभागिता रही। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को करियर उन्मुख मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय की समग्र छात्र विकास, रोजगारपरक कौशल संवर्धन तथा उद्योगोन्मुखी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रभावी एवं प्रेरणादायक बताया गया।





