भाषा विश्वविद्यालय की शोधार्थी पूजा यादव का ICSSR डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की शोधार्थी पूजा यादव का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की डॉक्टोरल...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की शोधार्थी पूजा यादव का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की डॉक्टोरल...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की शोधार्थी पूजा यादव का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की डॉक्टोरल फेलोशिप 2026–27 के लिए अनंतिम चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में खुशी का माहौल है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने पूजा यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसी उपलब्धियां अन्य शोधार्थियों को भी उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करती हैं
पूजा यादव डॉ. पूनम चौधरी के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। उनका शोध विषय “Museums, State Policy and the Making of Heritage Tourism in Uttar Pradesh (1950–2015)” है। शोध में 1950 से 2015 के बीच उत्तर प्रदेश में संग्रहालयों, राज्य की नीतियों और विरासत पर्यटन के विकास का अध्ययन किया जा रहा है।ICSSR डॉक्टोरल फेलोशिप सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप है। इसके लिए पूजा यादव का चयन उनके शोध प्रस्ताव को मिली अकादमिक स्वीकृति को दर्शाता है। फेलोशिप के माध्यम से उन्हें अपने शोध को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक अकादमिक एवं शोध सहयोग मिलेगा। उनके चयन पर इतिहास विभाग के शिक्षकों ने बधाई देते हुए शोध कार्य की सफलता की कामना की। विभाग ने इसे शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।





