भाषा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक रैंकिंग को लेकर IQAC की बैठक संपन्न
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आंतरिक गुणवत्ता प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आंतरिक गुणवत्ता प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आंतरिक गुणवत्ता प्रत्यायन प्रकोष्ठ (IQAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने तथा संस्थागत कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की पहचान केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि गुणवत्ता, नवाचार, पारदर्शिता और निरंतर मूल्यांकन भी उनकी उत्कृष्टता के महत्वपूर्ण आधार हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास होना चाहिए कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गुणवत्ता के मानकों को प्रभावी ढंग से अपनाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। इसके लिए सभी विभागों और संबंधित इकाइयों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
बैठक में पिछली IQAC बैठक के निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही NAAC पियर टीम द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं संस्थागत गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गए सुझावों के अनुपालन की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग सहित प्रतिष्ठित रैंकिंग फ्रेमवर्क में सहभागिता एवं आवेदन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।बैठक में आगामी वार्षिक शैक्षणिक ऑडिट (AAA) रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में एनर्जी, ग्रीन, जेंडर एवं पर्यावरण ऑडिट कराने की दिशा में आवश्यक पहल पर विचार किया गया। संकाय सदस्यों के करियर विकास को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पात्र शिक्षकों के CAS (Career Advancement Scheme) एवं PBAS आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने पर भी चर्चा हुई।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य हितधारकों से फीडबैक प्राप्त करने तथा उसकी समेकित रिपोर्ट पर अनुमोदन एवं आवश्यक सुधार पर विचार किया गया। इसी सत्र की IQAC प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा के उपरांत उसका अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण गतिविधियों, वित्तीय नियोजन कार्यशालाओं के आयोजन तथा ITEP और B.P.Ed. पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।





