भाषा विवि के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया KARAM–PN International का औद्योगिक भ्रमण
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण, आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं एवं...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण, आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं एवं...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण, आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं एवं तकनीकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से KARAम PN International Pvt. Ltd. का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
यह औद्योगिक भ्रमण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री सुभाष सिंह एवं कुलसचिव श्री विकास की गरिमामयी उपस्थिति रही। औद्योगिक भ्रमण का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद असगर हुसैन रिजवी के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों के साथ सहायक प्रोफेसर श्री बीरेंद्र कुमार पटेल एवं श्री शकील अली उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाई के विभिन्न विभागों एवं कार्यस्थलों का भ्रमण कराया। KARAM–PN International की ओर से एचआर सुश्री समाना हसन ने औद्योगिक भ्रमण का समन्वय किया। वहीं सीनियर लेवल एग्जीक्यूटिव श्रीमती हिना खान ने विद्यार्थियों को कंपनी की विभिन्न औद्योगिक एवं तकनीकी गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा विनिर्माण प्रक्रियाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक इकाई में संचालित विभिन्न आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से हीट ट्रीटमेंट, वॉटर जेट मशीनिंग एवं लेजर मशीनिंग जैसी उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को इन तकनीकों के कार्य सिद्धांत, उपयोग, औद्योगिक अनुप्रयोग तथा सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अध्ययन किए गए सैद्धांतिक विषयों को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही, उन्हें आधुनिक मशीनरी, उत्पादन प्रक्रियाओं और औद्योगिक कार्यसंस्कृति की प्रत्यक्ष जानकारी मिली।





