भाषा विवि के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग एवं स्पार्क्स (रोबोटिक्स क्लब, KMCLU) द्वारा हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग एवं स्पार्क्स (रोबोटिक्स क्लब, KMCLU) द्वारा हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU), लखनऊ के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग एवं स्पार्क्स (रोबोटिक्स क्लब) के संयुक्त तत्वावधान में 3D प्रिंटिंग, 3D स्कैनिंग एवं CAD मॉडलिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल डिजाइन तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री मुकर्रम खान एवं श्री यूसुफ (SOLID CAD) थे। दोनों विशेषज्ञों ने 3D प्रिंटिंग एवं 3D स्कैनिंग की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ उनके औद्योगिक उपयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही CAD मॉडलिंग की उन्नत तकनीकों का लाइव प्रदर्शन करते हुए उत्पाद विकास, प्रोटोटाइप निर्माण, रिवर्स इंजीनियरिंग तथा विनिर्माण उद्योग में इनके महत्व को समझाया। सत्र अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

यह कार्यक्रम डॉ. सैयद असगर हुसैन रिज़वी, विषय प्रभारी, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, समन्वयक, स्पार्क्स (रोबोटिक्स क्लब) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य श्री विवेक कुमार बाजपेयी, श्री बीरेन्द्र कुमार, श्री उन्नी किशन तथा श्री शकील अली भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यशाला में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक डिजाइन टूल्स एवं उभरती हुई विनिर्माण तकनीकों का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया तथा संसाधन व्यक्तियों एवं समस्त संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

Next Story
Share it