ताइक्वांडो में MSDU की बेटियों का परचम, अंशु का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाईआजमगढ़, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराजा सुहेल देव...

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाईआजमगढ़, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराजा सुहेल देव...
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
आजमगढ़, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पांच छात्राओं और एक प्राध्यापिका ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। इनमें एमएससी प्रथम वर्ष की अंशु यादव का नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026, ओडिशा के लिए चयन हुआ है।
बुधवार को सभी खिलाड़ियों ने कुलपति प्रो. संजीव कुमार से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंशु यादव का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता अन्य छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अंशु राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगी।
मऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 10-11 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में अंशु यादव ने फाइट में स्वर्ण और पुमसे में रजत पदक जीता। दीक्षा पाण्डेय ने फाइट में रजत और पुमसे में कांस्य, अनामिका यादव ने फाइट में कांस्य, कामिनी देवी ने फाइट में रजत और पुमसे में कांस्य तथा साक्षी यादव ने फाइट में कांस्य और पुमसे में रजत पदक हासिल किया।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका दीक्षा राय ने पुमसे में कांस्य पदक जीतने के साथ कोच सम्मान भी प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ी एनआईएस कोच सुनील कुमार शिंदे के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कुलपति ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।





