भाषा विवि में हुआ पांच दिवसीय MSMEs प्रबंधन विकास कार्यक्रम(MDP)का समापन
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के संयुक्त तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट...

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के संयुक्त तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के संयुक्त तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो अजय तनेजा ने सभी प्रतिभागियों को पांच दिवसीय कार्यक्रम पूर्ण करने पर संतोष व्यक्त किया प्रो तनेजा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार तथा नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं और देश की आर्थिक प्रगति में MSMEs की भूमिका को मजबूत बनाते हैं।
वाणिज्य विभाग द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्यमिता, प्रबंधन कौशल, नवाचार तथा व्यवसायिक विकास से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था. पांच दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को MSMEs के बदलते परिदृश्य, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीतियों, डिजिटल तकनीक के उपयोग तथा आत्मनिर्भर उद्यम स्थापना के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्रों में उद्योग जगत एवं शिक्षाविदों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला।
समापन के अवसर पर वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ला ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रशिक्षण को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के डॉ मनीष कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ जैबुन निसा सहित सभी संकाय सदस्य, विशेषज्ञ वक्ता तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।





