भाषा विवि में RET-2026 का सफल आयोजन, 81.4 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में शनिवार को Ph.D. Entrance Test (RET-2026) का सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। परीक्षा...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में शनिवार को Ph.D. Entrance Test (RET-2026) का सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। परीक्षा...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में शनिवार को Ph.D. Entrance Test (RET-2026) का सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 274 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 223 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 81.4 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के दौरान माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के सुचारु संचालन, अनुशासन एवं पारदर्शिता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।परीक्षा नियंत्रक श्री विकास ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।केंद्र अध्यक्ष डॉ राहुल मिश्रा ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं निर्धारित परीक्षा नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया। परीक्षा में शामिल 274 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 223 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही, जबकि 51 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
केंद्र उपाध्यक्ष डॉ रजा अब्बास हैदरी ने बताया कि परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न/प्रश्नों पर आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 10 अगस्त 2026 की सायं 05:00 बजे तक विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी kmcphd@kmclu.ac.in पर भेज सकता है।





