तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट Vitanza–2026 का शुभारंभ
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर कानपुर में दिनांक 05 फरवरी 2026 को तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट “Vitanza–2026” का शुभारंभ कुलसचिव श्री राकेश कुमार मिश्रा जी द्वारा बैलून गुच्छ उड़ा कर किया गया। यह आयोजन 07 फरवरी 2026 तक चलेगा।
यह कार्यक्रम School of Pharmaceutical Sciences की निदेशक डॉ. शशि किरण मिश्रा के निर्देशन एवं इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. अमृता सिंह के कुशल संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
फेस्ट के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में School of Pharmaceutical Sciences के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने आउटडोर एवं इनडोर खेलों में भाग लिया, जिनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं खो-खो प्रमुख रहे। छात्रों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन खेल प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में Physical Education Department की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर कुलसचिव श्री राकेश कुमार मिश्रा जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट Vitanza–2026 के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इस अवसर पर विभाग की शिक्षक डॉ निशा शर्मा, डॉ0 अजय कुमार गुप्ता,, डॉ0 अजय कुमार यादव, डॉ0 मीनाक्षी गुप्ता, डॉ0 प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ0 कल्पना, (डॉ0) ए0 राजेन्द्रन, डॉ0 अंजू सिंह, डॉ0 प्रतिमा कटियार, डॉ0 ज्योति नंदा शर्मा, डॉ0 ममता तिवारी, श्री अजय कुमार सिंह, डॉ0 अनुप्रिया कपूर, (डॉ0) श्वेता सिंह वर्मा, (डॉ0) जय कुमार, श्री निखिल कुमार, एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे





