डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र बनाये गए समन्वयक

  • whatsapp
  • Telegram
डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र बनाये गए समन्वयक


अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा विभाग के डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित ललित कला, संगीत एवं अभिनय कला विभाग के समन्वयक बनाये गए।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेशानुसार कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र ने पत्र जारी किया। डाॅ0 मिश्र वर्तमान में प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा विभाागाध्यक्ष के दायित्व का निवर्हन कर रहे है। इसके अतिरिक्त वे सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण, हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र के समन्वयक है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालय, चुग्घुपुर, सुल्तानपुर के नोडल अधिकारी है। ललित कला, संगीत एवं अभिनय कला विभाग के समन्वयक बनाये जाने पर डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया। डाॅ0 मिश्र की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।

Next Story
Share it