दीक्षोत्सव–2026" के अंतर्गत कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन
ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आगामी एकादश दीक्षांत समारोह (दिनांक 8 जुलाई, 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित...
ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आगामी एकादश दीक्षांत समारोह (दिनांक 8 जुलाई, 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित...
ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आगामी एकादश दीक्षांत समारोह (दिनांक 8 जुलाई, 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित "दीक्षोत्सव–2026" की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 01 जुलाई, 2026 को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम अल्लूनगर डिगुरिया, लखनऊ स्थित ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन जन्तु विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रत्नेश कुमार सिंह एवं कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अंकिता अग्रवाल द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 15 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का विषय "मेरी माँ" रखा गया था।लगभग 2 घंटे तक चले इस आयोजन में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावनाओं को अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति-कौशल और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।प्रथम पुरस्कार परी जायसवाल (कक्षा 4) , द्वितीय पुरस्कार अनुश्री (कक्षा 4) , एवं तृतीय पुरस्कार शुभम कश्यप (कक्षा 4) को मिला।यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन तथा दीक्षोत्सव–2026 की संयोजक डॉ. नलिनी मिश्रा के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।





