27 अगस्त को होगा 'खेलो इंडिया संवाद

  • whatsapp
  • Telegram
27 अगस्त को होगा खेलो इंडिया संवाद
X



राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिले में 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ ' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।कार्यक्रम के जरिए खेल क्षेत्र में देश की प्रगति और भविष्य की सम्भावनाओं को लेकर युवाओ से संवाद भी किया जाएगा।

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त को महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में आयोजन होगा।

बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर 'युवा संवाद '

आयोजित किया जाएगा। जनप्रतिनिधि युवाओं को सम्बोधित करेंगे और खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। 'खेलो इंडिया संवाद ' के जरिए युवाओं की आकांक्षाओं ,विचारों औऱ सुझावों को सुनने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल के इकोसिस्टम को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व और शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

Next Story
Share it