भाषा विश्वविद्यालय: नेता ज़ी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय: नेता ज़ी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण
X


लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नेता ज़ी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में जन भवन के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट सत्र का लाइव प्रसारण बड़े टीवी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. उद्यम सिंह एवं वार्डन डॉ. मनीष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए बजट सत्र के लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा तथा बजट की प्रमुख घोषणाओं और प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय नीतियों, आर्थिक दृष्टिकोण एवं विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्रों को देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भावी विकास की रूपरेखा को समझने का अवसर मिला।

Next Story
Share it