विश्वविद्यालय में योग विषय की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा योग विषय की परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के...
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा योग विषय की परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के...
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा योग विषय की परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन पाठ्यक्रमों/विषयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म में योग (Yoga) विषय का चयन किया है, उनकी प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाएँ निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएँगी।योग विषय की प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित ग्राउंड पर 4, 5 एवं 6 फरवरी 2026 को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी।
वहीं योग विषय की सैद्धांतिक परीक्षा 7 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभाग प्रभारियों एवं संबंधित अध्यापकों से अपील की है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की सूचना समय रहते संबंधित विद्यार्थियों तक पहुँचा दें, जिससे परीक्षाएँ सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।





