भाषा विवि के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों का औद्योगिक भ्रमण संपन्न
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पी.के.एस. फोम कंक्रीट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पी.के.एस. फोम कंक्रीट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पी.के.एस. फोम कंक्रीट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एएसी (AAC) ब्लॉक्स निर्माण से संबंधित एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा फोम कंक्रीट एवं एएसी ब्लॉक्स की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के विषय प्रभारी के. के. शाह, एवं अभिषेक अवस्थी, आस्था चौरसिया एवं सलमान अंसारी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान छात्रों को एएसी ब्लॉक्स की निर्माण प्रक्रिया, प्रयुक्त कच्चे माल, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण, तथा पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री के लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्रों ने एएसी ब्लॉक्स की हल्के वजन, उच्च मजबूती, ताप एवं ध्वनि रोधन जैसी विशेषताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा, जिससे उनका सैद्धांतिक ज्ञान व्यावहारिक अनुभव से जुड़ सका।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने इस सफल औद्योगिक भ्रमण के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं निदेशक प्रो. आर. के. त्रिपाठी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
यह औद्योगिक भ्रमण सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।





