भाषा विवि की नेक पहल: जनभवन में गौमाता की हृदयस्पर्शी सेवा

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि की नेक पहल: जनभवन में गौमाता की हृदयस्पर्शी सेवा
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (भाषा विवि), लखनऊ के छात्रों, अधिकारियों एवं शिक्षकों ने आज जनभवन में जाकर गौमाता की सेवा की। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने जनभवन परिसर में स्थित गौशाला का दौरा किया। उन्होंने गौमाता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार प्रदान किया तथा गौशाला की स्वच्छता में योगदान दिया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि “गौसेवा परमो धर्मः” की भावना से प्रेरित होकर यह पहल की गई है, जो छात्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-रक्षा के मूल्यों को जागृत करती है।प्रो तनेजा ने कहा कि यह आयोजन भाषा विवि की परंपरा को मजबूत करता है, जहां भाषा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर जोर दिया जाता है। विश्वविद्यालय कुलपति ने सभी हितधारकों से गौसंरक्षण में सहयोग की अपील की है।

जनभवन के अधिकारियों ने इस नेक कार्य की सराहना की तथा विश्वविद्यालय को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव मु. सुहैल, डॉ शचीन्द्र शेखर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Story
Share it