सीएसजेएमयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बिठूर में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया

  • whatsapp
  • Telegram
सीएसजेएमयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बिठूर में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया
X


कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अटल इकाई-1 ने बिठूर के बराठनपुरवा में सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को दूसरा दिन पूरा हुआ । जिसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया ।

शिविर की शुरुआत एनएसएस के गीत के साथ की गई, जिससे स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा के प्रति उत्साह एवं समर्पण की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने पूरे गाँव में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान गाँव के विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक लाने में सहयोग किया तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्रामीणों की सहायता की। शाम के सत्र में स्वयंसेवकों ने कंपोजिट विद्यालय परिसर की वृहद स्तर पर सफाई की गई तथा भविष्य में वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।

Next Story
Share it