सीबीएसई बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण: पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य

  • whatsapp
  • Telegram
सीबीएसई बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण: पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य
X




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष से लागू दसवीं की नई बोर्ड परीक्षा योजना के तहत पात्रता नियमों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। यह स्पष्टीकरण उन छात्रों और अभिभावकों के लिए जारी किया गया है, जो किसी कारणों से पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने से दूसरी परीक्षा देने को लेकर जानकारी चाहते थे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहता है, तो वह दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होगा।

Next Story
Share it