कैम्पस के श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ भंडारा

  • whatsapp
  • Telegram
कैम्पस के श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ भंडारा
X




कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को श्री विश्वेश्वर सेवा समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने शिरकत की और कुलप्रतिष्ठा डॉ.वंदना पाठक के साथ भगवान शिव की आराधना की । इसके बाद भंडारे की शुरुवात हुई । जिसमें कैंपस के हजारों छात्रों ने प्रसाद ग्रहण किया।

दोपहर से शुरू हुए विशाल भंडारे में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में बाहरी श्रद्धालुओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा , उपकुलसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, समिति के अध्यक्ष डॉ. बी पी सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पंकज मिश्रा, चंद्रिका त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Next Story
Share it