केएमसीएलयू में संविदा पदों के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में संपन्न

  • whatsapp
  • Telegram
केएमसीएलयू में संविदा पदों के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में संपन्न
X


लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में संविदा पदों के लिए लिखित परीक्षा आज दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा व्यवसाय प्रशासन, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों के लिए आयोजित की गई।

इन पदों के लिए कुल 170 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 145 अभ्यर्थी आज परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा की पहली पाली सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री विकास के मार्गदर्शन तथा उप-परीक्षा नियंत्रक अताउर रहमान के समन्वय में परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

परीक्षा नियंत्रक श्री विकास ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी तथा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उप-परीक्षा नियंत्रक अताउर रहमान ने कहा कि परीक्षा के आयोजन में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सकी। उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Next Story
Share it