भाषा विवि हुआ में हुआ पर्यावरण प्रभाव पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि हुआ में हुआ पर्यावरण प्रभाव पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पर्यावरण प्रभाव आकलन (Environmental Impact Assessment) विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन माननीय कुलपति प्रो अजय तनेजा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकास परियोजनाओं से जुड़े पर्यावरणीय प्रभावों की वैज्ञानिक समझ प्रदान करना तथा इस क्षेत्र के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में Dr. Divya Srivastava, सहायक प्राध्यापक, Amity University Lucknow उपस्थित रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रभाव आकलन की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसके व्यावहारिक उपयोगों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।अपने व्याख्यान में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना को लागू करने से पूर्व उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का वैज्ञानिक मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है, जिससे सतत विकास के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय से जुड़े तकनीकी, विधिक एवं व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।

इस अवसर पर एफओईटी के निदेशक प्रो राजेन्द्र त्रिपाठी, विषय प्रभारी कौशलेश कुमार शाह, आस्था चौरसिया तथा सलमान अंसारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्री अभिषेक अवस्थी ने मुख्य वक्ता, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Next Story
Share it