भाषा विश्वविद्यालय में हुआ कंप्यूटर विज़न पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय में हुआ कंप्यूटर विज़न पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग एवं SPARKS Robotics Club द्वारा Redlinear Automation Private Limited के सहयोग से कंप्यूटर विज़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंप्यूटर विज़न तकनीक के मूल सिद्धांतों तथा उसके औद्योगिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न इंडस्ट्रियल कैमरों और विज़न सिस्टम का प्रदर्शन किया गया तथा उद्योगों में इनके उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला का संचालन रेडलिनियर ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड की टीम द्वारा किया गया, जिसमें अंकित कुमार द्विवेदी (CEO एवं Co-Founder), आराधना केनेजिया (CMO एवं Co-Founder) तथा ओम गुप्ता (COO एवं Co-Founder) ने प्रतिभागियों को औद्योगिक ऑटोमेशन और कंप्यूटर विज़न तकनीक के वास्तविक अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के विषय प्रभारी डॉ. एस. ए. एच. रिज़वी, SPARKS Robotics Club के समन्वयक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री उन्नी किसान, श्री बीरेन्द्र कुमार, श्री पंकज तथा प्रयोगशाला प्रभारी श्री शकील अली भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों के लिए आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई।

Next Story
Share it