महराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय में प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं...

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं...
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा पूजा-अर्चना कर किया गया।
इसके पश्चात अतिथि का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार तथा विभाग के संकाय सदस्यों सत्यम त्रिपाठी, अजीत कुमार पटेल एवं गुलशन सोनकर द्वारा बुके भेंट कर किया गया।
इसके पश्चात संकाय सदस्यों ने प्रदर्शनी का संक्षिप्त परिचय देते हुए प्रदर्शित कलाकृतियों की विषयवस्तु, तकनीक एवं रचनात्मकता के बारे में जानकारी दी।
इस प्रदर्शनी में बीएफए एवं एमएफए के विद्यार्थियों की विविध कला कृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिनमें चित्रकला एवं रचनात्मक प्रयोगों के विभिन्न आयाम देखने को मिले।
बीएफए के प्रतिभागी विद्यार्थी – खुशी यादव, अरुण कुमार विश्वकर्मा, विकास मद्धेसिया, सपना कुमारी, प्रीति यादव, श्वेता प्रजापति, अंशिका सिंह, आशुतोष सिंह तथा आकर्ष कुमार गोंड।
एमएफए के प्रतिभागी विद्यार्थी – रिया पाठक, कविता पटेल एवं रंजना मौर्य।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी कला को समाज के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।





