ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में उड़ीसा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर “प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं अन्य विविधताएं/विशेषताएं” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक जागरूकता तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर पर अपने विचार प्रभावशाली एवं सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विधि अध्ययन, समाजशास्त्र, फार्मेसी, हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, बी.टेक तथा अरबी विभाग सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निर्णायक मंडल में डॉ. हैदर मेहदी एवं डॉ. अनुपमा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में आबिदा मरियम (अंग्रेजी विभाग) ने प्रथम, गौरी मिश्र (बी.ए. इतिहास) ने द्वितीय तथा द्विजा वर्धान सिंह (बी.ए. जे.एम.सी.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समन्वय प्रो. चंदना डे, संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा तथा समिति के अन्य सदस्यों डॉ. स्वेता अग्रवाल, डॉ. सायमा अलीम, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. मोहम्मद इरफ़ान एवं डॉ. ज़िया जाफरी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के ज्ञान, विचारशीलता और मंचीय अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

Next Story
Share it