स्वास्थ्य के लिए विज्ञान का साथ—विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता व्याख्यान”
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण विशेष व्याख्यान का आयोजन...

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण विशेष व्याख्यान का आयोजन...
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Together for Health: Stand with Science” (स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर: विज्ञान के साथ खड़े हों) पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण तथा विभागाध्यक्ष प्रो. तत्हीर फ़ात्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आसिफ जाफरी एवं डॉ. रत्नेश कुमार सिंह ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
डॉ. आसिफ जाफरी ने “कैंसर एवं इसके रोकथाम में पोषण की भूमिका” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि संतुलित आहार एवं कैंसर-रोधी गुणों से युक्त खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन इस गंभीर रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने हरी सब्जियों, फलों, एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों तथा जीवनशैली में सुधार के महत्व पर विशेष जोर दिया तथा डॉ. रत्नेश कुमार सिंह ने “अदृश्य शत्रु: परजीवी, रोगजनक एवं मानव स्वास्थ्य” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमारे आसपास मौजूद सूक्ष्म जीव जैसे परजीवी और रोगजनक किस प्रकार मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षित जल, और व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैज्ञानिक सोच, जागरूकता एवं सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
अंत में आयोजक प्रो0 तत्हीर फात्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।





