विश्व स्वास्थ्य दिवस पर समर्पण ओल्ड एज होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • whatsapp
  • Telegram
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर समर्पण ओल्ड एज होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
X


विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण एवं निदेशक प्रो. शालिनी त्रिपाठी के निर्देशन में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के फार्मेसी संकाय द्वारा समर्पण ओल्ड एज होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में वृद्धजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, बीएमआई, बॉडी टेम्परेचर, SpO₂ तथा पल्स रेट की जांच शामिल रही।

इस दौरान कुल 60 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।कार्यक्रम में डॉ. अमन प्रिया ने प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में अहतेशाम अहमद, रणवीर सिंह, अपेक्षा सिंह एवं अमर मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर के सफल संचालन में योगदान दिया। इस अवसर पर बी.फार्म तृतीय एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

Next Story
Share it