विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाना चाहते है तो लीजिए सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में दाखिला
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान विज्ञान शिक्षा,...

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान विज्ञान शिक्षा,...
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान विज्ञान शिक्षा, शोध और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है।
संस्थान के निर्देशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्नातक स्तर पर बी.एससी. (ऑनर्स) गणित (40 सीट), भौतिकी (30 सीट) और रसायन विज्ञान (40 सीट) जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बी.एससी. कॉम्बिनेशन में भौतिकी, रसायन, गणित, आईटी और कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभिन्न संयोजन भी विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं। एक वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम ‘बेसिक गणित’ में भी सीमित सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एससी. गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के अलावा इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स (AI एवं डेटा साइंस), जियोग्राफी (GIS एवं रिमोट सेंसिंग), एनवायरनमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री जैसे विशेषीकृत पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री कार्यक्रम कानपुर स्थित FFDC के सहयोग से संचालित होगा, जिसमें उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। संस्थान की सह निर्देशक डॉ अंजू दीक्षित ने बताया कि संस्थान में एम.एससी. इन क्वांटम टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है। दो वर्षीय इस कार्यक्रम में क्वांटम मैकेनिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम ऑप्टिक्स और सिमुलेशन तकनीकों का अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए विशेष क्वांटम सिमुलेशन एवं कंप्यूटिंग लैब की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी और डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एआर/वीआर सिमुलेशन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्चुअल वातावरण में वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने और प्रयोगों का अभ्यास करने का अवसर दिया जा रहा है।
संस्थान में अनुभवी फैकल्टी द्वारा शिक्षण के साथ-साथ शोध गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को नेट, गेट और IIT-JAM जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र शोध, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण विज्ञान, केमिकल इंडस्ट्री और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।





