सीएसजेएमयू में एआई की की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
सीएसजेएमयू में एआई की की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
X



कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, में “Fundamentals of Artificial Intelligence and Its Future Perspectives” विषय पर पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 17 से 21 अप्रैल तक चलने वाली यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज (SBS) के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल सिद्धांतों, आधुनिक तकनीकों एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना है। इसमें विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को एआई के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों के रूप में डॉ. धर्म राज सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, जगतपुर पीजी कॉलेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) एवं डॉ. अनुभव कुमार प्रसाद (असिस्टेंट प्रोफेसर, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज) प्रतिभागियों को व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष प्रो. अंजू दीक्षित हैं, जबकि संयोजक डॉ. संदीप कुमार पोरवाल एवं समन्वयक डॉ. पी.एन. पाठक हैं ।

आयोजन के प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को न्यूरल नेटवर्क के इनपुट-आउटपुट सिद्धांत, पारंपरिक if-else आधारित निर्णय प्रणाली की सीमाएं, तथा डेटा से ज्ञान और बुद्धिमत्ता (D→I→K→W) तक की प्रक्रिया के माध्यम से एआई के विकास को समझाया गया। इसके साथ ही प्रारंभिक स्तर के प्रतिभागियों को पायथन प्रोग्रामिंग भाषा की मूलभूत जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. नमिता तिवारी सहित विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को नवीन अनुसंधान, तकनीकी नवाचार एवं बहुविषयक सहयोग की दिशा में प्रेरित करेगी तथा उन्हें भविष्य की उभरती तकनीकों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

Next Story
Share it