भाषा विश्वविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का हुआ सफल आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का हुआ सफल आयोजन
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत जागरूकता एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम ‘पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. नलिनी मिश्रा द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया। आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व तथा समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर एक रचनात्मक चित्रकला गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसका विषय ‘नारी शक्ति वंदन’ रहा। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और संवेदनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रस्तुत कलाकृतियों में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व को प्रभावशाली रूप में दर्शाया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कुलसचिव डॉ. महेश कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग और प्रशासनिक समन्वय ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Next Story
Share it