भाषा विवि में हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि में हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
X


विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य श्रीमती शगुफ़्ता खान द्वारा किया गया. इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “Sustainable Technology” को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण में तकनीक की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में नवाचार, जागरूकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष एवं सह-आचार्य डॉ. मज़हर ख़ालिक़ ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का सही और जिम्मेदार उपयोग कर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि एक स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ श्रियांशी गुप्ता और डॉ मुस्कान चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी भारी संख्या उपस्थित रहे.

Next Story
Share it