भाषा विश्वविद्यालय में ‘लिट्रोटोपिया– द वर्ल्ड ऑफ लिटरेचर’ का भव्य आयोजन
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय एवं एशियाई भाषाएं विभाग द्वारा अटल हॉल में “लिट्रोटोपिया– द वर्ल्ड ऑफ...

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय एवं एशियाई भाषाएं विभाग द्वारा अटल हॉल में “लिट्रोटोपिया– द वर्ल्ड ऑफ...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय एवं एशियाई भाषाएं विभाग द्वारा अटल हॉल में “लिट्रोटोपिया– द वर्ल्ड ऑफ लिटरेचर” शीर्षक से एक दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत कार्यक्रम संयोजक प्रो. तनवीर ख़दीजा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्राध्यापिकाओं सुश्री शिखा सिंह एवं सुश्री सादफ फातिमा द्वारा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें कविता पाठ, माइम एक्ट, गीत प्रस्तुति तथा फ्रांसीसी दार्शनिकों के विचारों पर संक्षिप्त परिचर्चा शामिल रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बी.ए. एवं एम.ए. के छात्र-छात्राओं द्वारा मैक्बेथ नाटक का प्रभावशाली मंचन रहा, जिसने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त एक छात्र द्वारा नाट्य परंपरा के इतिहास पर संक्षिप्त व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। परफॉर्मेटिव पोएट्री की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सौंदर्य और संवेदनशीलता का समावेश किया, वहीं बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र द्वारा प्रस्तुत माइम एक्ट को दर्शकों ने सराहा। एक छात्र की भावपूर्ण गीत प्रस्तुति ने भी उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. तनवीर खदीजा एवं डॉ. हारून रशीद द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हैं तथा उन्हें भविष्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।





