भाषा विवि में हुआ "पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विवि में हुआ पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
X


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के कुशल मार्गदर्शन एवं सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. चन्दना डे के निर्देशन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा “पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता तथा इसके पीछे शिक्षा और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य श्री विपिन सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और पंचायतों में महिलाओं की सशक्त होती भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग के सहायक आचार्य श्री मृणाल झा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आराधना अस्थाना एवं डॉ. प्रिया देवी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में हलीमा खातून ने प्रथम स्थान, आकांक्षा ने द्वितीय स्थान तथा उमाकांत मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई।

Next Story
Share it