भाषा विवि ने किया गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर शैक्षिक भ्रमण
गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय वाइस चांसलर...

गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय वाइस चांसलर...
गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय वाइस चांसलर प्रोफेसर अजय तनेजा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को कुकरेल फॉरेस्ट का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का संचालन एवं मार्गदर्शन एनएसएस प्रभारी नलिनी मिश्रा तथा भूगोल विभाग के शिक्षक प्रिया देवी, चेतन शर्मा एवं आदेश पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक पर्यावरण, वन्य जीवन तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास निरंतर किया जाता है।





