ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में सकुशल आरम्भ हुई सत्रांत परीक्षाएं

  • whatsapp
  • Telegram
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में सकुशल आरम्भ हुई सत्रांत परीक्षाएं
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू), लखनऊ में आयोजित परीक्षा के प्रथम दिन कुलपति प्रो. अजय तनेजा एवं परीक्षा नियंत्रक श्री विकास जी के कुशल नेतृत्व एवं अध्यक्षता में परीक्षा सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, कुल 1006 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 997 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो लगभग 99.10 प्रतिशत रही।

परीक्षा का आयोजन एक ही परीक्षा केंद्र पर किया गया, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा का संचालन पूर्णतः अनुशासित एवं समयबद्ध तरीके से किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु समुचित निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी के मार्गदर्शन में परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संचालित किया गया। वहीं परीक्षा नियंत्रक श्री विकास जी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का सफल समन्वय किया गया।

परीक्षा संचालन में परीक्षा संचालन टीम के रूप में सीएस डॉ. राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एसीएस डॉ. उद्यम सिंह, एसीएस डॉ. हेमंत कुमार सिंह, एसीएस डॉ. साइमा अलीम, एसीएस डॉ. धर्मेन्द्र सिंह एवं अन्य सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने परीक्षा के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Story
Share it