गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर सीएसजेएमयू में निकाली गई साइकिल रैली
कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा छात्रावास के विद्यार्थियों ने...

कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा छात्रावास के विद्यार्थियों ने...
कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा छात्रावास के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
रैली का शुभारंभ में विवि के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, चीफ वार्डन डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी एवं सहायक वार्डन डॉ.डी.के.सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी, डॉ श्रवण यादव, डॉ ओम शंकर गुप्ता ने किया। इस रैली में लगभग 100 विद्यार्थियों की सक्रिय एवं अनुशासित भागीदारी ने 5 किलोमीटर की इस साइकिल रैली को विशेष रूप से सफल बनाया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ रैली में हिस्सा लेते हुए समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्रीय पर्वों के महत्व को समझने का संदेश दिया।
यह साइकिल रैली न केवल एक आयोजन के रूप में सफल रही, बल्कि इसने युवाओं के भीतर देशभक्ति, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंततः सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य नोडल अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. अंकित त्रिवेदी, एन सी सी इंचार्ज आर्मी विंग मयूरी सिंह एवं असिस्टेंट चीफ वार्डन डॉ सोनी गुप्ता की भूमिका रही।





