भाषा विवि में जनगणना अभियान को मिला बढ़ावा, कुलपति तनेजा सहित अधिकारियों ने स्वयं गणना कर लोगों को किया प्रेरित
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान के अंतर्गत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में जागरूकता और सहभागिता का सराहनीय उदाहरण...

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान के अंतर्गत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में जागरूकता और सहभागिता का सराहनीय उदाहरण...
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान के अंतर्गत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में जागरूकता और सहभागिता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. उधम सिंह एवं डॉ. नीरज शुक्ला उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्वयं गणना प्रक्रिया में भाग लेते हुए न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक और प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनगणना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा, “जनगणना देश की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्वविद्यालय परिवार का कर्तव्य है कि वह न केवल स्वयं इसमें भाग ले, बल्कि समाज को भी इसके लिए प्रेरित करे।” उन्होंने आगे कहा कि सटीक और व्यापक आंकड़े ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के बेहतर विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनगणना के माध्यम से राज्य की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और संसाधनों का विस्तृत डेटा एकत्र कर रही है, ताकि भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी और लक्षित बनाया जा सके। इस अभियान के जरिए सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विकास को गति देना है.विश्वविद्यालय में हुए इस प्रयास की व्यापक सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे समाज में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।खास बात ये है की विश्वविद्यालय स्तर पर इसको लेकर ज़ोर शोर से कार्य चल रहा है





